{"_id":"6ad0f1907e436fbe0f028e95","slug":"proposal-put-forward-to-develop-the-cowshed-gaushala-into-a-tourism-center-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106600-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोशाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का रखा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोशाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का रखा प्रस्ताव
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग के मेरठ प्रांत सह मंत्री जितेंद्र कंबोज समोली ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्याम बिहारी से मुलाकात कर गोवंश संवर्धन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मेरठ जनपद में गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर गोवंशों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने सहित कई प्रस्ताव रखे।
जितेंद्र कंबोज ने आयोग के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर मांग रखी कि जनपद में गोचर भूमि को मुक्त कराकर उस पर नेपियर घास की बुवाई कराने की मांग की। साथ ही घायल गोवंशों के उपचार के लिए दवाओं के वितरण की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। उन्होंने जनपद की किसी एक गोशाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि गोशाला को पर्यटन केंद्र बनाने से बच्चों और नई पीढ़ी को गायों के करीब आने तथा उनके महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। इससे बच्चों में गोवंशों के प्रति प्रेम संवेदना और सेवा के संस्कार विकसित होंगे। मुलाकात के दौरान गोवंश संवर्धन को लेकर चर्चा को सार्थक बताया गया। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के सचिव डॉ. प्रतीक सिंह, आयोग के सदस्य दीपक गोयल सहित कई गणमान्य गो सेवक उपस्थित रहे।