{"_id":"5fde5f258ebc3e3b884c9956","slug":"promoted-pm-swanidhi-scheme-mawana-news-mrt5164438116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार किया
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका परिषद् ने पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत रेहड़ी, ठेला तथा फेरी के लिए ऋण का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया।
कोविड-19 के कारण बहुत से छोटे व्यापारी प्रभावित हुए हैं। उनको आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई। नगर पालिका को 2,440 का लक्ष्य दिया गया। अधिशासी अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि अभी तक 1,643 ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। जिनमें से बैंकों द्वारा 787 आवेदन स्वीकृत कर 746 को ऋण उपलब्ध कराया गया है। इस पर डीएम द्वारा बीती 17 दिसंबर को समीक्षा बैठक में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होने कड़ी नाराजगी जर्ताई गई थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि ईओ रेहड़ी एवं पटरी वालों से संपर्क करें। सभासदों के साथ वार्ड में बैठक करके तथा बैंक से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं।
इस पर नगर पालिका चेयरमैन मोहम्मद अयूब व ईओ सुनील सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसील रोड तिराहा, सुभाष चौक, गुड़ मंडी, पुलिस चौकी, गोल मार्केट, झब्बर मंडी, मिल रोड तक अभियान चलाकर योजना के संबंध में जानकारी दी गई। कुछ लोगों ने बैंकों से आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया कि निर्धारित धनराशि से कम ऋण दे रहे हैं। अभियान में कर अधीक्षक एएस आब्दी, सफाई निरीक्षक योगेश कुमार आदि का भी सहयोग रहा।
सर्दी लगने से बेहोश हुआ ग्रामीण
मवाना। पुलिस को शुक्रवार रात पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। उसे सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि वे बीती रात करीब डेढ़ बजे स्टाफ के साथ सरकारी गाड़ी से पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें फलावदा रोड पर कड़ाके की सर्दी में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला। उसे गाड़ी में डालकर सीएचसी इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के लगभग डेढ घंटा बाद उसे होश आया। उसने अपना नाम दरेशपाल पुत्र धर्मवीर निवासी बड़ा गांव उर्फ अमरौली बताया। उसने बताया कि वह मेरठ से मजदूरी करके लौट रहा था। फलावदा रोड पर किसी वाहन के इंतजार में था। ठंड के कारण वह बेहोश हो गया। सेहत में सुधार होने पर उसे पुलिस ने बड़ा गांव उर्फ अमरौली पहुंचाया। संवाद