फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prof. Monica Mehrotra Honored for Outstanding Work in Education and Social Service

Meerut News: शिक्षा और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य पर प्रो. मोनिका मेहरोत्रा सम्मानित

Fri, 08 May 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Prof. Monica Mehrotra Honored for Outstanding Work in Education and Social Service
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय की प्रो. मोनिका मेहरोत्रा को शिक्षा, शोध, समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला प्रोफेसर पुरस्कार और राष्ट्रीय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ महिला सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रो. मोनिका मेहरोत्रा वर्तमान में विश्वविद्यालय की स्वामी विवेकानंद शोध पीठ की प्रोफेसर एवं संयोजिका हैं। इसके साथ ही वह फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एंड सोशल साइंसेज के अंतर्गत अर्थशास्त्र विषय की वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। विवि प्रशासन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट शिक्षण, शोध कार्यों में योगदान, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और नवाचार आधारित शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। उनके निर्देशन में तैयार कई शोधपत्र और अकादमिक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा समाजसेवा, महिला जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर उन्हें राष्ट्रीय स्तरीय सर्वश्रेष्ठ महिला सेवा पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर प्रो. मोनिका मेहरोत्रा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, सहयोगियों और परिवार के सहयोग का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed