फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Procession taken out in honor of the Tricolour; 'Vande Mataram' echoes.

Meerut News: तिरंगे के सम्मान में निकली यात्रा, गूंजा वंदे मातरम

Mon, 10 Aug 2026 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 10 Aug 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in honor of the Tricolour; 'Vande Mataram' echoes.
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत छठीं वाहिनी पीएसी में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सोमवार को छठीं वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) ने तिरंगा यात्रा निकाली। सेनानायक प्रेमचंद के निर्देशन और सहायक सेनानायक अवनीश कुमार गौतम की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी बैंड की देशभक्ति की धुनों के साथ हुई। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। तिरंगा यात्रा में पीएसी के जवानों और अधिकारियों ने भाग लिया। देशभक्ति के माहौल से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर शिविरपाल योगेंद्र द्विवेदी, दलनायक आशीष तिवारी, दलनायक विनीत शर्मा, दलनायक गजेंद्र प्रताप सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक रोहित कुमार, सहायक शिविरपाल रवि राठी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed