फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Problems of traders will be resolved on priority basis: Akash Khanna

प्राथमिकता से दूर कराएंगे व्यापारियों की समस्याएं : आकाश खन्ना

Tue, 20 May 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Problems of traders will be resolved on priority basis: Akash Khanna
मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ का शपथ ग्रहण समारोह छावनी स्थित होटल में किया गया। इसमें आबूलेन व्यापार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक सुरेश सज्जनहार और मुख्य चुनाव अधिकारी राहुल दास से शपथ दिलाई। अध्यक्ष आकाश खन्ना ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहें।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर आकाश खन्ना, महामंत्री राजबीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, उप महामंत्री विशाल अग्रवाल, संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी सचिन रस्तौगी, मंत्री पद पर सागर गुप्ता, चेतन नागपाल, शम्मी आनंद, अजय अग्रवाल, हिमांशु मुटरेजा, निखिल खन्ना, संजय मुंजाल, अंकुर गुप्ता ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंत्री राजबीर सिंह ने संयुक्त व्यापार संघ से अरुण वशिष्ठ, बिजेंद्र अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अजय गुप्ता, दलजीत सिंह, संजय जैन सहित बेगमपुल, सदर, बोम्बे बाजार सहित अन्य बाजार संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया। संरक्षक सुरेश सज्ज्जनहार ने आबू लेन व्यापार संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से एकजुट होकर व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed