फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   problem in polling list and booth positioning

मतदाता सूची और बूथ निर्धारण में भारी गड़बड़ी

Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
problem in polling list and booth positioning
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर निकाय चुनाव की तैयारी पुख्ता होने का दावा कर रहे नगर निगम और जिला निर्वाचन कार्यालय की पोल मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से खुल गई है। एक तरफ जहां नये परिसीमन के बाद बूथ निर्धारण को लेकर तमाम आपत्तियां आ रही हैं, तो नगर निगम की मतदाता सूची से भारी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में नहीं मिल रहे हैं। इसी मामले पर सोमवार को तहसील में नगर निगम और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें इन गड़बड़ियों से निपटने पर विस्तार से मशक्कत हुई। 
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण कार्य की अंतिम तिथि 15 मई तय की थी। लेकिन अंतिम तिथि तक मेरठ में पूरी तरह अव्यवस्था कायम रही। स्थिति ये है कि तमाम चर्चित नामों सहित शहर के हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। इनमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल और उनके परिवार तक का नाम मतदाता सूची से गायब हो चुका है। 
विज्ञापन

यहीं नहीं नए परिसीमन के बाद बूथों का निर्धारण भी दोबारा होना था, लेकिन नगर निगम और निर्वाचन कार्यालय वह भी नहीं कर पाया। जिस कारण जब बूथ ही तय नहीं हुए तो बीएलओ भी मतदाताओं को नजर नहीं आए। इसके अलावा बीएलओ अपने अपने बूथों पर बैठे या नहीं, इसकी भी सही तरह मॉनिटरिंग नहीं हुई। तमाम लापरवाही के बीच सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि निकल गयी और अभी भी नगर निगम क्षेत्र के हजारों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। वह अपना नाम दर्ज कराने को आवेदन तक नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई से मांगी सूचना
इस मामले में सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल एडवोकेट ने अपनी व परिवार की वोट षड्यंत्र के तहत काटे जाने का आरोप लगाते हुए आरटीआई में सूचना मांगी है। संदीप पहल ने पुरानी मतदाता सूची की कॉपी पत्र के साथ देते हुए कहा है कि इस तरह वोट का काटा जाना पूरी तरह षड्यंत्र दर्शाता है। इसलिए निर्वाचन कार्यालय स्वयं उनका व उनके परिवार का नाम दर्ज कराये। वहीं संदीप पहल ने बताया कि वह इस पूरे मामले पर कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। 


कैंट विधायक ने भी की शिकायत 
इस मामले पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने भी राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत की है। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि अधिकतर बूथों पर बीएलओ मौजूद नहीं रहे। जिस कारण वोट बढ़ाने और कटवाने का काम प्रभावित हुआ। इसके अलावा शहर में बड़ी संख्या में नई कॉलोनियां विकसित हुई, लेकिन  वहां रहने वाले लोगों के वोट नहीं बने हैं। महानगर से हजारों की संख्या में लोग मतदाता सूची से वंचित रह गए हैं। इसलिए मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम कम से कम एक सप्ताह और बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed