{"_id":"68f784d089136795770280b2","slug":"prizes-were-given-to-the-winners-of-the-sports-competition-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105396-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
शिवमंदिर कमेटी हसनपुर कलां द्वारा माछरा डिग्री कालेज के खेल मैदान पर आयोजित दौड प्रतियोगिता मे
Link Copied
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी काॅलेज के खेल मैदान में दीपावली के अवसर पर शिवमंदिर कमेटी हसनपुर कलां व रेलवे में तैनात लीलू कुमार के मार्ग दर्शन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा अन्य विजेताओं को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
काॅलेज के खेल मैदान में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के बालक-बालिकाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 800 और 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ जग्गी प्रधान, सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश शर्मा, सत्यवीर सिंह, अक्षय शर्मा, रामवीर, परवीन, संदीप आदि ने किया। बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में राजा गोहरा प्रथम, आकाश बहरोडा द्वितीय, प्रशांत डेरियो तृतीय स्थान पर रहे। वहीं दीपक स्वामीपुरा चतुर्थ, गौरव शोल्दा पंचम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रूबी ठाकुर समयपुर प्रथम, कोमल शोल्दा द्वितीय, आरती हसनपुर कलां तृतीय, कुसुम अमरपुर चतुर्थ और नंदनी हसनपुर कलां पंचम स्थान पर रही। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।