फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priyanshu is first in Judo competition and Adhiraj is first in Wushu

जूडो प्रतियोगिता में प्रियांशू तो वुशू में अधिराज प्रथम

Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanshu is first in Judo competition and Adhiraj is first in Wushu
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सुबह में जहां साइकिल रैली निकाली गई वहीं, दिन में जूडो और वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जूडो बालक वर्ग में 40 किलोग्राम में प्रियांशू ने प्रथम तो वुशू में 35 किलोग्राम में अधिराज ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को सुबह 6:30 पर संडे ऑन साइकिल रैली निकाली गई। इसमें वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को सांसद अरुण गोविल के सौजन्य से टी-शर्ट भी प्रदान की गई। इसके बाद जूडो प्रतियोगिता और वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को अपर आयुक्त तृतीय अमरीश कुमार बिंद की ओर से मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वुशू प्रतियोगिता के निर्णायक नेहा कश्यप, अभिषेक, शौर्य, खुशी, अंशिका रहे तो जूडो के निर्णायक अंशु दलाल, शिवम पटेल, अफसान अली, शिवानी शर्मा रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद, कुश्ती कोच कुलविंदर, जगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता के परिणाम
जूडो प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशू, दूसरा शादान, तीसरा स्थान आदित्य ने प्राप्त किया। 44 किलोग्राम में नितिन पहले, अनिकेत दूसरे, आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम में वंश सिंह पहले, नवाजिस दूसरे, कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में किशन यादव पहले, आयान दूसरे, गोविंद तीसरे स्थान पर रहे। 66 में यश पहले, वंश दूसरे अवनीश तीसरे स्थान पर रहे। बालिका में 48 किलोग्राम में सृष्टि पहले, नित्या दूसरे, राधा तीसरे स्थान पर रहीं। 52 में शिवांगी ने पहला, मानषी ने दूसरा, आयुषी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम में मान्या ने पहला, अंशिका ने दूसरा, शगुन ने तीसरा, 70 किलोग्राम में आराध्या ने पहला, शिवानी ने दूसरा, शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता के परिणाम
वुशू में 35 किलोग्राम में अधिराज ने पहला, विशाल ने दूसरा, लव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 40 में यशमीत ने पहला, विवेक ने दूसरा, अर्नव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम में अंशुल ने पहला, शौर्य ने दूसरा, वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 में कबीर ने पहला, शिवा ने दूसरा, अनस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 56 किलोग्राम में अंश ने पहला, साहिल ने दूसरा, आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 किलोग्राम तक विशेष ने पहला, विराज ने दूसरा, अर्श ने तीसरा स्थान पाया। 65 किलोग्राम तक पीयूष ने पहला, दीपक ने दूसरा, अक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलोग्राम तक निशांत ने पहला, प्रियांश ने दूसरा, आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम में उज्ज्वल ने प्रथम, तनिष्क ने द्वितीय और दक्ष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed