फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   priyanka gandhi road show ruckus in Bijnor, fight between BJP and congress activists

मिशन 2019: बिजनौर में प्रियंका गांधी के रोड शो में हंगामा, लगे मोदी...मोदी के नारे

Tue, 09 Apr 2019 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Apr 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi road show ruckus in Bijnor, fight between BJP and congress activists
बिजनौर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रमों में जहां एक तरफ लगातार बदलाव जारी है वहीं चुनावी प्रचार के आखिरी दिन धुआंधार प्रचार करने वे पश्चिमी यूपी पहुंचीं। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी को आज सहारनपुर में रोड शो करना था और उसके बाद वह बिजनौर में रोड शो करने पहुंचतीं लेकिन एन वक्त पर फैसला बदलते हुए उन्होंने पहले बिजनौर में रोड शो करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी पहले बिजनौर पहुंचीं और रोड शो शुरू किया। रोड शो से पहले कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में हंगामा हो गया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान आमने-सामने आ गए और समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां एक दुकान पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता जमा थे। प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने झंडे दिखाने शुरू कर दिए। इसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया जिस पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक आमने सामने आ गए।

दरअसल, जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं तब वहां पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ता आ गए। तभी प्रियंका ने उनकी ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उन पर फूल और कांग्रेस का झंडा फेंक दिया। इसके बाद वहां मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक मोदी मोदी के नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस की मदद से रोड शो शांति से निपट गया। पुलिस ने भाजपा समर्थकों को एक दुकान में बंद कर दिया।

प्रियंका गांधी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। करीब डेढ़ किलोमीटर के रोड शो में सड़क के दोनों ओर जनता खड़ी रही। प्रियंका ने सभी का अभिवादन किया व लोगों से हाथ भी मिलाया।  

पुलिस फोर्स की मदद से प्रियंका का रोड शो शांति से संपन्न हुआ। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उनके काफिले में उनके साथ चलती नजर आई। रोड शो में उमड़ी भीड़ ने 'चौकीदार चोर है' के नारे भी लगाए। यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी सीधा सहारनपुर के लिए रवाना हो गईं।

रोड शो से पहले प्रियंका सरसावा में अंबाला रोड पर स्थित चौधरी ढाबा पर कुछ देर के लिए मीडिया से रुबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हमारी नीति और नीयत साफ है, जबकि भाजपा की नीति में खोट है। उन्होंने कहा कि छापेमारी की कार्रवाई भी खराब नीयत से की जा रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। 

priyanka gandhi road show ruckus in Bijnor, fight between BJP and congress activists
जैन मंदिर के बाहर नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में चिलकाना रोड पर प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी के दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर में नहीं जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के कहने पर जैन समाज के लोग सुबह से व्यवस्था बनाकर प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे थे।

दिगम्बर जैन मंदिर रोड शो के मार्ग पर ही पड़ता है। वहीं दिगम्बर जैन मंदिर, गेट के सामने से प्रियंका गांधी का काफिला निकला लेकिन वह मंदिर में नहीं गई। इससे जैन समाज के लोगों में निराशा दिखाई दी। जैन समाज के लोगों का कहना है कि यह उनके धर्म का अपमान है। 

इस दौरान मंदिर के बाहर इकट्ठा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी की। यहां भाजपा समर्थकां ने 'हमारा मोदी शेर है' और 'चौकीदार शेर है' के नारे लगाए। 

हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed