फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principals will evaluate the practice of on-screen marking

Meerut News: आन स्क्रीन मार्किंग के अभ्यास का मूल्यांकन करेंगे प्रिंसिपल

Tue, 03 Mar 2026 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Principals will evaluate the practice of on-screen marking
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आन स्क्रीन मार्किंग से करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों के लिए माक इवेल्यूएशन यानी मूल्यांकन अभ्यास अनिवार्य कर दिया है। इसी क्रम में स्कूलों के प्राचार्य व हेड आफ स्कूल के लिए एक विशेष डैशबोर्ड विकसित किया गया है, जिससे वे शिक्षकों की लाग-इन स्थिति और प्रैक्टिस सेशन की प्रगति की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार, सभी शिक्षकों को ओएसएम पोर्टल पर लाग-इन कर माक इवेल्यूएशन करना होगा। शिक्षकों को उनके पंजीकृत ई-मेल आइडी पर लाग-इन क्रेडेंशियल्स और ओटीपी उनके मोबाइल नंबर पर भेजे जा रहे हैं। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे शांत मन से परीक्षा दें, समय प्रबंधन का ध्यान रखें। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डाॅ. संयम भारद्वाज के अनुसार नए डैशबोर्ड से प्रधानाचार्य स्कूल में कुल मूल्यांकनकर्ताओं की संख्या, प्रैक्टिस सेशन पूरा करने वाले शिक्षक आदि कई जानकारी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed