फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Principal took a girl student on Vrindavan tour and sexually assaulted her

UP: प्रधानाचार्य ने वृंदावन टूर पर ले जाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, मामला खुलने पर मचा हड़कंप

Sat, 10 Dec 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Dec 2022 06:25 PM IST
सार

Meerut News : प्रधानाचार्य ने छात्रा को वृंदावन टूर पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामला खुला तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Principal took a girl student on Vrindavan tour and sexually assaulted her
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक गांव के स्कूल के प्रधानाचार्य नौ छात्राओं को वृंदावन टूर पर ले गए थे, जहां पर प्रधानाचार्य ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के सैकड़ों लोगों ने शनिवार को थाने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जमकर हंगामा किया। बताया कि क्षेत्र के एक गांव में मौजूद जूनियर हाईस्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ प्रधानाचार्य ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य 23 नवंबर को स्कूल की करीब नौ छात्राओं और एक पूर्व छात्रा को लेकर वृंदावन टूर पर गए थे। जहां पर पूर्व छात्रा की मदद से नाबालिक 17 वर्षीय छात्रा को खाने में नशीली पदार्थ दे दिया गया। इसके बाद शिक्षक ने रात में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पहले तो छात्रा मामले को छुपाती रही, लेकिन छात्रा ने बाद में परिजनों को मामले से अवगत कराया तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद

वहीं स्कूल की अन्य छात्राओं ने बताया कि छात्रा पिछले कई दिनों से स्कूल में भी नहीं आ रही थी। वहीं पुलिस ने मामले को मथुरा के वृंदावन थाने में दर्ज करने की बात कही। इसके बाद परिजन थाने में भड़क गए। 

वहीं थाना प्रभारी ने उच्चधिकारियों को मामले से अवगत कराया। आला अफसरों ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल की छात्राओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से पूर्व में जाने वाली दो छात्राएं स्कूल में नहीं आ रही है। 

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह

मामला अभी संदिग्ध बताया जा रहा है। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर के इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed