फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद

Fri, 09 Dec 2022 02:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Dec 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
Khatauli By Election Result 2022 Know The Reason Behind Defeat of BJP in Khatauli UP News
कार्यकर्ताओं के साथ मदन भैया। - फोटो : amar ujala

पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजनीति की दृष्टि से खतौली उप चुनाव के नतीजों ने कई संदेश दिए हैं। BJP के इस सियासी दुर्ग को भाजपा के छत्रप नहीं बचा पाए। रालोद ने जाट, गुर्जर, मुस्लिम और दलितों के साथ जातीय समीकरण साध भाजपा से यह सीट छीन ली। 



वहीं चुनावी नतीजे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में चौधरी जयंत सिंह का कद बढ़ा है और उनके सटीक चुनावी प्रबंधन व जुझारूपन ने जीत का बड़ा अंतर तय किया।

Khatauli By Election Result 2022 Know The Reason Behind Defeat of BJP in Khatauli UP News
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

चौधरी जयंत ने इस चुनाव में 50 से अधिक गांवों का दौरा किया। तीन गांवों फहीमपुर कलां, खोकनी और बिहारीपुर में घर-घर जाकर मतदाता पर्चियां बांटीं। विक्रम सैनी को सजा सुनाए जाने के बाद रिक्त सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जहां विक्रम सैनी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया। वहीं गठबंधन ने मुकाबले में गुर्जर प्रत्याशी मदन भैया को मैदान में उतारा।

Khatauli By Election Result 2022 Know The Reason Behind Defeat of BJP in Khatauli UP News
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी। - फोटो : amar ujala

उपचुनाव में गुर्जरों और परंपरागत जाट मतदाताओं के साथ मुस्लिमों का साथ उन्हें मिला। आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर को साथ लाकर दलित मतदाताओं को भी साधा। रालोद के साथ सपा और आसपा के पदाधिकारियों की टीमों को गांवों में उतारकर चुनावी प्रबंधन की कमान अपने हाथ में रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatauli By Election Result 2022 Know The Reason Behind Defeat of BJP in Khatauli UP News
रालोद कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala

वहीं नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण के बाद त्यागी समाज में नाराजगी थी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और श्रीकांत त्यागी ने खुद आकर त्यागी बहुल गांवों में सभा की। जिसका नुकसान भाजपा को हुआ। राजपूत बहुल गांवों में मतदाता उदासीन रहे।

विज्ञापन
Khatauli By Election Result 2022 Know The Reason Behind Defeat of BJP in Khatauli UP News
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा करने आए, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य ने सभा की। भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बूथ सम्मेलन किए। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल चुनाव की कमान संभाले रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed