{"_id":"5cb1e11cbdec223c99276868","slug":"principal-arrested-for-misbehaving-with-minor-in-bijnor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म के आरोप में प्रधानाचार्य गिरफ्तार
Sat, 13 Apr 2019 06:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में एक प्रधानाचार्य ने अपनी ही विद्यालय की छात्रा के साथ दुराचार किया। पुलिस ने दुराचार के आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की कक्षा 12 की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुराचार किया। 10 अप्रैल को पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि प्रधानाचार्य ने नौ अप्रैल को उनकी पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन आ गए, परिजनों को आता देख आरोपी प्रधानाचार्य मकान की दीवार कूदकर भाग गया।
विज्ञापन
तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी प्रधानाचार्य ने एक माह पूर्व आठ मार्च को भी घर पर आकर उस समय किशोरी के साथ जान से मारने और बदनाम कर देने की धमकी देकर दुराचार किया था। उस समय वह घर में अकेली थी।
विज्ञापन
किशोरी ने लोक लाज और आरोपी के डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया था। इसी से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और उसने नौ अप्रैल को दोबारा घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया।
थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 10 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ उसी दिन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। आरोपी प्रधानाचार्य को विद्यालय के प्रबंधक तंत्र ने भी घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/