फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prince was kidnapped by his brother, recovered safely after 12 hours

तहेरे भाई ने किया था प्रिंस का अपहरण, 12 घंटे बाद सकुशल बरामद

Fri, 04 Feb 2022 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prince was kidnapped by his brother, recovered safely after 12 hours
तहेरे भाई ने किया था प्रिंस का अपहरण, 12 घंटे बाद सकुशल बरामद
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा के नंगलाताशी से प्रिंस का तहेरे भाई रजत ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया था। पुलिस ने 12 घंटे में प्रिंस को सकुशल बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी रजत समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चाचा से रंजिश के चलते अपहरण करने की बात कबूली है।
नंगलाताशी निवासी राजमिस्त्री जय सिंह के नौ वर्ष के बेटे प्रिंस को बुधवार शाम बदमाशों ने अगवा कर 10 लाख की फिरौती मांगी थी। कंकरखेड़ा थाने की पुलिस और एसओजी की टीम बच्चे की तलाश में लग गई थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रिंस के ताऊ के बेटे रजत को शक के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर लिसाड़ीगेट से जुबेर के घर से बच्चे को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के सकुशल बरामद कर दिया। एसएसपी ने प्रेस वार्ता में रजत व उसके चार दोस्तों को मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी ने बताया कि रजत का अपने चाचा जयसिंह के साथ विवाद चल रहा था। रजत ने बताया है कि उसका चाचा पर कुछ रुपया बकाया था। एक बार चाचा ने उसे थप्पड़ भी मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए रजत ने प्रिंस को अगवा किया और फिरौती मांगी। इस पूरी घटना में प्रिंस के साथ उसके चार दोस्त भी शामिल थे। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रिंस को सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के सामने पेश किया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि रजत बहाने से प्रिंस को बाइक पर ले गया था। उसके बाद लिसाड़ी गेट में जुबेर के घर में छुपा दिया था। आरोपियों को समय से न पकड़ते, तो बच्चे के साथ अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1. रजत पुत्र नेत्रपाल नंगलाताशी कंकरखेड़ा
2. जुनैद पुत्र अनीश निवासी लखीपुरा लिसाड़ीगेट
3. इरशाद पुत्र रहीम निवासी लखीपुरा लिसाड़ीगेट
4. शुएब पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी सैनिक विहार कंकरखेड़ा
5. जुबैर पुत्र खलील निवासी शाहजहां कालोनी लिसाड़ीगेट मेरठ
प्रिंस के परिजनों से मिलीं मनीषा अहलावत
मोदीपुरम। प्रिंस के अपहरण के बाद देर रात तक परिजन कंकरखेड़ा थाने पर बैठे हुए थे। गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत भी परिजनों के बीच पहुंची और पुलिस से बच्चों को बरामद करने की मांग की। मनीषा ने प्रिंस की मां संगीता और पिता जय सिंह से बात कर दिलासा दी। मनीषा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था खराब है। इस दौरान प्रसपा नेता शैंकी वर्मा, रोमेश अहलावत, संदीप ठेकेदार आदि मौजूद रहे। बच्चे के बरामद होने के बाद भी मनीषा नंगलाताशी में पहुंची और खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed