फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister's birthday will be celebrated as a fortnight

प्रधानमंत्री का जन्मदिन पखवाड़े के रूप में मनेगा

Thu, 11 Sep 2025 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday will be celebrated as a fortnight
भाजपा की कार्यशाला। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
मवाना। भाजपा मवाना मंडल में सेवा पखवाडा के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक व संचालन अनिल सक्सेना ने किया। मुख्य अतिथि व वक्ता भाजपा मेरठ के जिला मंत्री सुनील पोसवाल रहे। शुभारंभ भारत माता के उद्घोष के साथ किया गया। जिला मंत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति करना ही नहीं बल्कि समाज के हर एक वर्ग की सेवा कर चिंता करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस 17 सितंबर को पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें हमारे संगठन के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, एक वृक्ष मां के नाम, हर मंडल पर 75 यूनिट ब्लड डोनेट करना, शहीदों, महापुरुष व सार्वजनिक स्थलों की सफाई करना आदि दर्जनों कार्य होंगे, जो 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक चलेंगे। नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक ने कहा कि इस वर्ष 12 से 20 सितंबर तक मवाना नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु के लिए कौशिक धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी सत्यार्चा अपने मुखारविंद से कथा करेंगी। कलश यात्रा का 12 सितंबर को झारखंडी मंदिर से कौशिक धर्मशाला तक निकलेगी। इस अवसर पर योगेश शर्मा, नीटूपाल, प्रदीप त्यागी, राजू सैनी, रचित राणा, संजय रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, तीरथ राम, विभोर रस्तोगी, विनीत सभासद, सुनील सक्सेना, योगेंद्र भाटी, हरिओम शर्मा, नवीन, अनुभव दुबलिश, नवीन, नितिन चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed