बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मई को करेंगे। एनएचएआई कार्यक्रम की तैयारी में जुटा है। एक्सप्रेस-वे पर राष्ट्रभक्ति की बयार बह रही है। सभास्थल के पास एक्सप्रेस-वे पर तिरंगे ही तिरंगे नजर आने लगे हैं। दिनभर लोगों की आवाजाही रही। मंगलवार को एक्सप्रेस-वे पर अलग तरह का नजारा देखने को मिला।
PM मोदी 27 को करेंगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, एक नजर में देखिए तस्वीरें
टोल प्लाजा पर निर्माण, रोके वाहन
खेकड़ा स्टेडियम के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ करीब एक किमी के हिस्से में तिरंगे लगाए गए हैं। जहां तिरंगे लहरा रहे हैं, इसके निकट ही पीएम नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित करेंगे और यहीं से रोड शो करते प्रधानमंत्री गुजरेंगे। हालांकि तिरंगे किसने लगाए, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन जैसे ही यहां पर तिरंगे लगाए तो चालकों ने अपने-अपने वाहन रोककर फोटो कराए। युवाओं के बीच जोश देखने को मिला। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर सोनीपत के निकट राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होर्डिंग लगाए हैं। इससे एक्सप्रेस-वे पर देशभक्ति की बयार बहने लगी हैं।
निर्माण में तेजी, दिनभर जमा रहे अफसर
एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मंगलवार को तेजी नजर आई। एनएचएआई और स्थानीय अफसर दिनभर यहां पर जमा रहे। अफसरों ने दिन में यमुना पुल और खेकड़ा ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।
पढ़ें : यूपी: पहले एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, फिर 4 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे PM मोदी
सोनीपत के सेवली में टोल प्लाजा का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका उद्घाटन समारोह का दिन नजदीक आ रहा है, इसके चलते यहां पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
जनसभा की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: खोखर
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि कार्यकर्ता जनसभा की तैयारी में जुट जाएं। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा एतिहासिक होगी। राष्ट्र को एतिहासिक एक्सप्रेस-वे सौंपा जाएगा। संचालन नगर महामंत्री प्रकाश मलिक ने किया। इसमें जय कुमार, सुदेश चौहान, भूपेंद्र चौहान, राजेश खुराना, शीतल वाल्मीकि, रामकिशन, संजय, विपिन रूहेला, चांद सिंह, सत्ते शर्मा, उदल चौहान, ब्रह्म पाल फौजी, चौधरी इंद्रपाल, मनीष गर्ग और ब्रह्मपाल रुहेला आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/