प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कुरैशी जी ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र में कुरैशी जी ग्रुप पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट के वायरल होने से भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी तथा भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग का निर्णय लिया गया।
भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक पोस्ट के सबूत के साथ कोतवाली में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में तहरीर देने वालों में विनोद सैनी, ठाकुर मोनू, अभिषेक, मोनू मलिक, कपिल, शुभम शर्मा मौजूद रहे। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की तहरीर ले ली गई है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/