फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prime Minister increased the respect of para players, congratulated Preeti Pal

Meerut News: प्रधानमंत्री ने बढ़ाया पैरा खिलाड़ियों का मान, प्रीति पाल को दी बधाई

Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister increased the respect of para players, congratulated Preeti Pal
मेरठ। पेरिस में हुए पैरा ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाली मेरठ की बेटी प्रीति पाल समेत भारतीय पैरालंपिक दल के सदस्यों से प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रीति ने अपने हस्ताक्षर की गई टी-शर्ट प्रधानमंत्री को भेंट की। साथ ही प्रीति ने उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रीति के प्रदर्शन को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आगे भी ऐसे प्रदर्शन को दोहराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। प्रीति ने ओलंपिक में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था। प्रीति ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को वह दिल्ली से सीधे अपने पैतृक गांव हाशिमपुरा जाएंगी। यहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। प्रीति पाल ने बताया कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रुकने के बाद शनिवार को वह मेरठ स्थित अपने गंगानगर स्थित आवास पर आएंगी। यहां एथलेटिक्स खिलाड़ियों की ओर से उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed