{"_id":"68b09861a84147fbec0818e2","slug":"prime-minister-divyasha-kendra-will-be-opened-in-medical-college-meerut-news-c-72-1-mct1004-139593-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में खुलेगा प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में खुलेगा प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र
Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निर्माण निगम कानपुर द्वारा उनके प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र को मेरठ मेडिकल कॉलेज में स्थापना करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 13 जून को निरीक्षण हो चुका है। 15 सितंबर के बाद किसी भी दिन इसका शुभारंभ हो सकता है। इस केंद्र की विशेषता यह होगी कि आने वाले दिव्यांग व्यक्ति का परीक्षण भी होगा, पंजीकरण भी होगा और उसके लिए आवश्यक उपकरण भी तत्काल मिल जाएगा। दिव्यांगों को अगले कैंप की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। संवाद
विज्ञापन