फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Priest beaten a child brutally in Meerut for plucking blueberries in temple

यूपी: मंदिर में जामुन तोड़ने घुसे मासूम को पुजारी ने बेरहमी से पीटा, चाचा का सिर फोड़ा, हालत गंभीर

Sun, 30 Jun 2019 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jun 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Priest beaten a child brutally in Meerut for plucking blueberries in temple
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को मंदिर के पुजारी ने एक बालक से बुरी तरह मारपीट कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बालक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार शाम परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो बालक के चाचा का भी सिर फोड़ दिया। घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र के शेखपुरा में सोनू का परिवार रहता है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सोनू का बेटा अविनाश पास के एक मंदिर में जामुन तोड़ने चला गया। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने बालक को कमरे में बंद कर जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन वहां पहुंचे और बच्चे को पास के अस्पताल में दिखाया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद शनिवार दोपहर अविनाश के चाचा ने विरोध जताया तो मंदिर के पुजारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी। इस मारपीट में अविनाश का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिवार के लोग क्षेत्रीय लोगों के साथ टीपी नगर थाने पहुंचे और घटना पर रोष व्यक्त किया। परिजनों का आरोप था कि मारपीट करने वाले लोग आगे भी उन्हें सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि वह छोटी जाति के लोगों को मंदिर में घुसने नहीं देंगे। इंस्पेक्टर टीपीनगर प्रमोद गौतम ने बताया है कि बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed