फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prices of potatoes reached Rs 50 per kg

50 रुपये प्रति किलो पहुंचे आलू के दाम

Wed, 25 Nov 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prices of potatoes reached Rs 50 per kg
मेरठ। सब्जियों का राजा आलू इन दिनों कीमतों का अर्धशतक लगा रहा है। मंडी में नए आलू की दस्तक के बावजूद दाम 50 रुपए प्रति किलो पहुच गए हैं। विवाह और मांगलिक आयोजन शुरू होने के बाद आलू की मांग और ज्यादा बढ़ रही है। वहीं प्याज और टमाटर के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि हरी सब्जियों के दाम मंडियों में कम है, लेकिन स्थानीय बाजार में दो से तीन गुना दाम पर सब्जियां बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी में मंगलवार को आलू (3797) का भाव 35 रुपये किलो तो चिपसोना और पंजाब के नए आलू का भाव 40 से 50 रुपये किलो तक रहा। लोकल बाजार में आलू 60 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है। वहीं लोकल बाजार में टमाटर का भाव भी 45 से 50 रुपये किलो तक रहा। इस समय टमाटर राजस्थान के शिवपुरी क्षेत्र में आ रहा है। पंजाब से आ रही मटर का भाव भी मंडी में 40 रुपये किलो है। उधर प्याज के भाव में भी नवंबर अंत में 5 से 7 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। शिमला मिर्च रामपुर और बरेली तो गाजर कोटपुतली राजस्थान से आ रही है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में सब्जी के भाव
आलू 40 से 50
प्याज 40 से 45
टमाटर 35 से 40
मिर्च 20से 30
गोभी 10
मूली 2 से 5
पालक 2 से 5
लौकी 2 से 5
शिमला मिर्च 12 से 15
मटर 40
नोट : भाव रुपये प्रति किलो में
रिटेल बाजार में सब्जी के भाव
सब्जी कंकरखेड़ा मोदीपुरम रोहटा रोड गंगानगर सदर
आलू 60 55 55 60 60
प्याज 60 50 50 60 50
टमाटर 50 50 45 45 50
मिर्च 50 50 45 50 45
गोभी 20 18 18 20 20
मूली 10 12 10 10 10
मटर 70 75 72 75 70
अब माह के अंतिम दिन बंद रहेगी मंडी
नवीन मंडी व्यापारी एसोसिएशन का दावा है कि मंडी में किसानों से किसी भी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाता है। नवीन सब्जी मंडी व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि मंडी व्यापारियों की आवश्यकता को देखते हुए समिति ने अब महीने के अंतिम दिन मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। दिसंबर से यह नया नियम लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed