फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौधरी अजित सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत इन बड़े नेताओं ने जताया दुख, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बातें

Thu, 06 May 2021 12:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 May 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi have expressed sorrow by tweet on the death of Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह और पीएम मोदी - फोटो : amar ujala

रालोद मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर निधन की जानकारी दी है।

President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi have expressed sorrow by tweet on the death of Chaudhary Ajit Singh
पीएम मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।

President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi have expressed sorrow by tweet on the death of Chaudhary Ajit Singh
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख  हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठाई। जनप्रतिनिधि व मंत्री के रूप में उन्होंने देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी  शोक संवेदनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi have expressed sorrow by tweet on the death of Chaudhary Ajit Singh
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अजित सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। लंबे समय तक राजनीति में रहते हुए उन्होंने सदैव जनसेवा में अपने आपको समर्पित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

विज्ञापन
President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi have expressed sorrow by tweet on the death of Chaudhary Ajit Singh
चौधरी अजित सिंह और डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने किसानों के हमदर्द और धरती पुत्र चौधरी अजित सिंह के देहांत पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चौधरी साहब के निधन से किसान की आवाज़ को देश में भारी क्षति हुई है। खेतिहर के हर संघर्ष में किसानों मजदूरों का साथ निभाने वाले अनथक योद्धा सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed