फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   President Ram Nath Kovind honored IPS Aparna Kumar in Delhi

आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सबसे ऊंचे पर्वत पर फहराया था तिरंगा

Fri, 30 Aug 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind honored IPS Aparna Kumar in Delhi
आईपीएस अपर्णा कुमार - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद ने आईपीएस अपर्णा कुमार को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया। समारोह के दौरान सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार भी मौजूद रहे और पत्नी को यह सम्मान मिलने पर हर्षित नजर आए। 

विज्ञापन


गुरुवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान मिला। आईपीएस अपर्णा कुमार यूपी कैडर की आईपीएस हैं। उनके पति संजय कुमार सहारनपुर मंडलायुक्त हैं। इन दिनों वह आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में डीआईजी हैं और देहरादून में तैनात हैं। गुरुवार को जब उन्हें सम्मानित किया गया, तो मंडलायुक्त संजय कुमार भी वहां मौजूद रहे। राष्ट्रपति के हाथों इस सम्मान के मिलने पर जब तालियां बजीं तो मंडलायुक्त संजय कुमार के चेहरे पर खुशी अलग ही झलक रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: आईपीएस अपर्णा कुमार को मिला तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड, कर चुकी हैं ये कारनामे
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस अपर्णा कुमार ने 2013 में पर्वतारोहण शुरू किया था, जब उनकी बेटी महज छह साल की थीं। इसके बावजूद उन्होंने पर्वतारोहण की तरफ कदम बढ़ाए और हर मुश्किल को पार करते हुए सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों पर तिरंगा फहराया। वह विश्व की दुर्गम और सर्वोच्च ऊंची चोटियों पर पहुंचकर तिरंगा फहरा चुकी हैं। वह एशिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों के अलावा छह महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। 

इसके अलावा दक्षिणी ध्रुव के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी हैं। इन कामयाबियों के चलते वह उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार 2015 और उत्तर प्रदेश यश भारती पुरस्कार 2016 की विजेता भी रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed