फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparing to ban 1500 people, police made list and sent it to SDM Sadar

पंचायत चुनाव : 1500 लोगों को मुचलका पाबंद कराने की तैयारी, पुलिस ने सूची बनाकर एसडीएम सदर को भेजी

Mon, 05 Apr 2021 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Preparing to ban 1500 people, police made list and sent it to SDM Sadar
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल

पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। मेरठ के मुंडाली थाना पुलिस ने पुलिस ने करीब 1500 लोगों को मुचलका पाबंद कराने के लिए सूची एसडीएम सदर मेरठ को भेजी है। वहीं क्षेत्र के दो बूथों को अतिसंवेदनशील और 20 को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।

विज्ञापन


एसओ मुंडाली रवि चन्द्रवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में 21 गांव आते हैं। सभी गांवों मे शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति और संदिग्ध 1500 लोगो की सूची तैयार की गई है। इनको मुचलका पाबंद कराने के लिए सूची एसडीएम सदर मेरठ को भेजी है। थाने पर उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण दुरुस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसी भी स्थिति में क्षेत्र में शांति भंग नही होने दी जाएगी। एसओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 47 बूथ विभिन्न गांवों में बनाए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार, 25 बूथ सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं। दो अतिसंवेदनशील और 20 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। अपराधियों के परिवार का कोई सदस्य अगर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है तो उसकी निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया
मुंडाली में पंचायत चुनाव के लिए बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास पर बनाए गए मतगणना स्थल का रविवार को रजपुरा ब्लॉक के आरओ अनिल कुमार कंसल ने निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत ओमकार नाथ दूबे ने बताया कि आरओ ने मतगणना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया। मतपेटियां रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाये जाने वाले कमरों की जांच की।

हस्तिनापुर में 21 व मवाना में 9 मतदान केंद्र बने
बहसूमा में क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर ब्लॉक में 21 व मवाना में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र में 78 मतदेय स्थल व 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र के गांव करीमपुर, अकबरपुर सादात, सैफपुर फिरोजपुर, मोड खुर्द, अस्सा, झुनझुनी को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा तीन संवेदनशील और 8 गांव सामान्य में रखे गए हैं।  

रविवार को भी खुला ब्लॉक मुख्यालय
सरूरपुर में छुट्टी होने के बावजूद रविवार को भी ब्लॉक मुख्यालय से नामांकन पत्रों की बिक्री का काम जारी रहा। इस दौरान आरक्षित प्रधान पद के लिए छह नामांकन पत्र बिके। अनारक्षित प्रधान पद के लिए केवल दो नामांकन पत्र खरीदे गए। एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों के ब्लॉक मुख्यालय खोलने के आदेश के बाद नामांकन पत्रों की बिक्री का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed