फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations intensify on the Kanwar route; special emphasis on facilities for pilgrims.

Meerut News: कांवड़ मार्ग पर तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

Mon, 27 Jul 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensify on the Kanwar route; special emphasis on facilities for pilgrims.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने क्षेत्रों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले लाखों कांवड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, मार्ग की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
सोमवार को मुजफ्फरनगर सीमा से नानू पुल तक विशेष अभियान चलाकर मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई और कूड़ा-करकट हटाने का कार्य कराया गया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, पेयजल काउंटर और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। कांवड़ पटरी पर श्रद्धालुओं के लिए शिविर लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। रात्रि में यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अधिकारियों की टीमें मार्ग का अंतिम निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed