फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the Panchkalyanak festival begin in full swing.

Meerut News: पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

Mon, 16 Feb 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Panchkalyanak festival begin in full swing.
सरधना। नगर में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां को लेकर घर घर जाकर निमंत्रण देते युवा। आयो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह महोत्सव 23 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित किया जाएगा और इसे ऐतिहासिक और भव्य रूप में मनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निमंत्रण पत्रिका हर गली-मोहल्ले में घर-घर जाकर वितरित की जा रही है। ढोल-नगाड़ों की थाप और जैन ध्वज के साथ शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।

युवाओं ने घर के सभी बड़े सदस्यों के गले में मोतियों की माला पहनाकर और मिठाई के पैकेट देकर आमंत्रण दिया। इस दौरान बड़े बाबा एवं आचार्य विद्यासागर महाराज और आचार्य भारत भूषण महाराज के मंगल जयकारों की गूंज सुनाई दी। इस महोत्सव के लिए युवा साथियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। सागर जैन, अरिहंत जैन, आलोक जैन, अविनाश जैन, संयम जैन, भोला जैन, सजल जैन, वासु जैन, वंदित जैन, निमिष जैन, अक्षत जैन, अनमोल जैन, अक्कू जैन, वीर जैन, रजत जैन, सार्थक जैन, भव्य जैन और संयम जैन सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने पूरे समाज से अपील की है कि इस महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लें और इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed