Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the Makhdumpur fair gain momentum, with special emphasis on security.

Meerut News: मखदूमपुर मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सुरक्षा पर विशेष जोर

Tue, 17 Nov 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Makhdumpur fair gain momentum, with special emphasis on security.
मकदूमपुर गंगा किनारे पर बनाया जा रहा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाट स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले के उद्घाटन में अब महज तीन दिन शेष हैं। प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज कर दिया गया है। 20 नवंबर को मेले का विधिवत उद्घाटन होगा, जबकि 24 नवंबर को मुख्य स्नान के साथ मेले का समापन होगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्नान के लिए निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। निगरानी के लिए एआई आधारित तकनीक से लैस हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से मेला परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मेला परिसर में अस्थायी कोतवाली, पुलिस चौकियां, वॉच टावर और कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्था के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई जा रही हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी और अन्य वाहनों के आवागमन को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी।
मेला परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबाइल शौचालय और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है।

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। हर रोज तैयारी की समीक्षा की जा रही है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed