{"_id":"5e4afa9a8ebc3eccdd4a4ba8","slug":"preparations-for-the-board-exam-started-today-mawana-news-mrt4695180120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को 13 हजार 3 सौ 97 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। छात्रों ने केंद्रों पर जाकर सीटिंग प्लान देखा।
नगर एवं देहात में 17 केंद्रों पर हाईस्कूल के 6626 तथा इंटरमीडिएट के 6771 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शासन ने नकल पर लगाम कसने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे एवं एक वाइस रिकार्डर लगाया हुआ है। वहीं, इस बार सीसीटीवी केंद्रों को आनलाइन किया हुआ है। जिससे किसी भी बोर्ड परीक्षा केंद्र की स्थिति को लखनऊ से भी देखा जा सकेगा। कृषक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यस्थापक प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए उनके यहां पर संकलन केंद्र बनाया गया है। इसमें भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोमवार को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सीटिंग प्लान को देखा।