फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for the ancient Budhi Ganga fair have begun.

Meerut News: प्राचीन बूढ़ी गंगा मेले की तैयारी हुई शुरू

Fri, 31 Oct 2025 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the ancient Budhi Ganga fair have begun.
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के बूढ़ी गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारी तेज हो गई है। मेला स्थल पर दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर पंचायत द्वारा ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन हस्तिनापुर में बूढ़ी गंगा नदी किनारे कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन चार नवंबर को नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक करेगी। यह मेला 4 से 6 नवंबर तक चलेगा। मेला स्थल पर नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कर्ण घाट पर प्राचीन बूढ़ी गंगा किनारे दीपदान स्थल पर घाट बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत की टीम यहां श्रद्धालुओं के लिए घाट बनाएगी। मेला स्थल के लिए जंबूद्वीप पुलिस चौकी द्वारा पर्याप्त पुलिस फोर्स की मांग की गई है जो अगले दो दिनों में मेला स्थल पर पहुंच जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के साथ-साथ यहां जैन मंदिर में भव्य रथ यात्रा का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed