फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for gambling worth Rs 120 crore in 12 resorts and hotels on Diwali

Meerut News: दीपावली पर 12 रिजाॅर्ट और होटलों में 120 करोड़ के जुए की तैयारी

Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Preparations for gambling worth Rs 120 crore in 12 resorts and hotels on Diwali
मेरठ। होटल हारमनी इन और लालकुर्ती स्थित होटल में कैसीनो पर प्रतिबंध के बाद शहर के 12 रिजाॅर्ट और होटलों में इस दीपावली 120 करोड़ का जुआ खेलने की तैयारी है। शहर से पांच किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में भी एक रिजाॅर्ट में भी जुए का बड़ा खेल चल रहा है। जुआ रोकने के लिए पुलिस रिजॉर्ट आदि की निगरानी कर रही है। ऐसे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है, जो पहले जुए के मामलों में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के परतापुर थाना अंतर्गत दिल्ली रोड और बाईपास के कई होटल और रिजाॅर्ट में कमरे बुक कर तीन दिन से जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मिल रही है। पुलिस बड़े स्तर पर चल रहे जुए की जानकारी जुटा रही है। दीपावली पर बड़ी संख्या में लोग घरों में 10 से 12 लोग एकत्रित होकर जुआ खेलते थे। जुए के बाद झगड़ा होने के मामले भी सामने आए हैं। इसके चलते अब लोग घरों में जुआ खेलने से बचने लगे हैं।
विज्ञापन

अब यह खेल शहर के होटलों में शिफ्ट हो गया है। हारमनी इन में छापामारी के बाद अब लोग छोटे होटल में जुआ खेल रहे हैं या फिर तैयारी कर रहे हैं। यहां एक साथ तीन से चार कमरे बुक किए जाते हैं और शाम पांच बजे से रात्रि एक से दो बजे तक खेल खेला जाता है। इस बार कैसीनो में ब्लैकजैक गेम खेलने की भी जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे पहले निश्चित किया जाता है स्थान
शहर में बड़े स्तर पर जुआ खेलने वाले लोग व्हाट्सएप पर एक दूसरे से जुड़े हैं। इनमें कई उद्यमी, व्यापारी, बिल्डर, मंडप संचालक और नौकरी पेशा लोग भी शामिल हैं। पुलिस की सख्ती के बाद जुआ खेलने का तरीका भी बदल गया है। अब जुआ खेलने और खिलाने वाले प्रतिदिन एक घंटे पहले होटल का नाम और पता निश्चित करते हैैं। जानपहचान के व्यक्तियों को ही इसकी गोपनीय ढंग से जानकारी दी जाती है। होटलों में पूरा हॉल बुक या कमरे बुक कर खेल खिलाया जाता है। पुलिस पूरी चेन के मास्टर माइंड का भी पता लगा रही है।
एक टेबल पर होता है करोड़ों का खेल
दीपावली पर बीते वर्षों में करोड़ों का खेल खेला जाता रहा है। शुरुआत में दीपावली पर जुए का खेल सर्वाधिक गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई में खेला जाता रहा। धीरे-धीरे समय के साथ शहर में भी इसका चलन कई गुना बढ़ गया है। दीपावली पर 100 करोड़ से 120 करोड़ का खेल अब आम हो गया है। बड़ी टेबल पर कई गेम तो दो करोड़ से पांच करोड़ तक पहुंच जाते हैं।

सभी थाना पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। होटल व अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी होटल में जुआ आदि खेलने की जानकारी मिली है, तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed