फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparations for discussion on examination intensified, students-teachers-parents will be able to register till January 11

Meerut News: परीक्षा पे चर्चा के लिए छात्र-शिक्षक-अभिभावक 11 जनवरी कर सकेंगे पंजीकरण

Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Preparations for discussion on examination intensified, students-teachers-parents will be able to register till January 11
संवााद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ''परीक्षा पे चर्चा'' के नौवें संस्करण के लिए सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी तक https://innovateindia1.mygov.in पर ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता की जा रही है। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र मिलेगा और चुनिंदा प्रश्नों को प्रधानमंत्री के साथ लाइव चर्चा में शामिल किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर #PPC2026 हैशटैग के साथ स्कूल अपनी गतिविधियां, पोस्टर, क्रिएटिव और वीडियो पोस्ट करेंगे। बेहतरीन क्रिएटिव को माईगॉव प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में ब्लॉकवार नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। नगर क्षेत्र में उपेन्द्र सिंह (प्रधानाचार्य, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज), मेरठ ब्लॉक में हेमलता, जानी में उत्पला, खरखौदा में राजेंद्र कुमार, माछरा में रवि प्रकाश और नीतू सिंह सहित 12 ब्लॉकों के लिए विभिन्न नोडल अधिकारी नियुक्त हुए हैं। जनपद स्तरीय सह-नोडल के रूप में डॉ. पारूल वर्मा (सह जिला विद्यालय निरीक्षक-द्वितीय) और प्रशांत चौधरी (उप प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज) जिम्मेदारी संभालेंगे। जिले में लगभग डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा का तनाव कम करने और छात्रों को प्रेरित करने वाला यह कार्यक्रम पिछले आठ वर्षों से लाखों लोगों को जोड़ चुका है। इस बार भी प्रधानमंत्री सीधे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। जिले के शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से कहा है कि यह राष्ट्रीय दायित्व है और इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed