{"_id":"5ed2b92d8ebc3e9091407878","slug":"preparation-to-open-online-exam-form-from-june-3-city-news-mrt484108733","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जून से ऑनलाइन परीक्षा फार्म खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जून से ऑनलाइन परीक्षा फार्म खोलने की तैयारी
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीएड और विभिन्न सेमेस्टर कोर्सों के परीक्षा फार्म तीन जून से खोलने की तैयारी कर ली गई है। फार्म ऑनलाइन किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेजों को भी काफी समय मिल जाएगा। विवि प्रशासन ने तय किया है कि अगर लॉकडाउन की अवधि बढ़ती भी है तो अंतिम तिथि केे आगे बढ़ा दिया जाएगा, ताकि समय से छात्र-छात्राओं के फार्म भर जाएं। जिन विषयों के रिजल्ट नहीं आए हैं, उनके भी परीक्षा फार्म एडवांस में भरवाने की तैयारी है।
कोरोना महामारी के कारण दो महीने से सीसीएसयू कैंपस और कॉलेज बंद हैं। सारा काम पेंडिंग है। अब तक सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई होती, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वार्षिक प्रणाली की भी 89 पालियों की परीक्षा भी अधर में है। ऐसे में विवि को वार्षिक प्रणाली की परीक्षा के तुरंत बाद सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षा भी करानी है। इस सबको देखते हुए विवि प्रशासन ने तय किया है कि तीन जून से बीएड समेत दूसरे सेमेस्टर कोर्सों के परीक्षा फार्म, बैक फार्म और भूतपूर्व छात्र फार्म खोल दिए जाएं। अगर लॉकडाउन खुल जाता है तो विवि प्रशासन इन्हें भरने के लिए 20 से 25 दिन देगा। अगर लॉकडाउन आगे बढ़ता है तो अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया जाएगा। जो परीक्षा फार्म खोले जा सकते हैं उनमें बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा सेल्फ फाइेंनस के अंतर्गत चलने वाले कोर्स शामिल हैं। इसके साथ ही कई विषयों में प्रवेश प्रक्रिया भी छह जून के बाद शुरू कराने की तैयारी है।
तीन मई को जिलों में मूल्यांकन पर ऑनलाइन बैठक
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तीन जून को कुलपति प्रो. एनके तनेजा के निर्देश पर सभी जिलों में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों के समन्यवक के साथ ऑनलाइन बैठक होगी। इसमें कुलपति मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी करेंगे। छह जून से इन सभी छह केंद्रों पर भी मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इन केंद्रों में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, मायावती राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर गौतमगुद्घनगर, डीएवी कॉलेज मुुजफ्फरनगर, विजय सिंह पथिक राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कैराना और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर शामिल हैं।