फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   prefeedo ne dikhaaya dum, major arpit bane number one

प्रीफ ीडो ने दिखाया दम, मेजर अर्पित बने नंबर वन

Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
prefeedo ne dikhaaya dum, major arpit bane number one
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सेना के रिमाउंट वेटनरी कोर स्पोर्ट्स कॉलेज एंड सेंटर में रविवार को शो जंपिंग में घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ दमखम दिखाया। बाधाओं को पार करते हुए बिना पेनाल्टी के चार घुड़सवारों ने अपने बेहतरीन घोड़ों के साथ जगह बनाई। मेजर अर्पित राठी अपने घोड़े प्रीफीडो के साथ नंबर वन रहे। दूसरे स्थान पर मेजर डैनी सिवटेंस अपने घोड़े एरोनॉटिक्स के साथ रहे। तीसरे स्थान पर मेजर डैनी स्विटेन्स गोफी घोड़े के साथ रहे। चौथे स्थान पर दफेदार मोहम्मद अबरार अपने घोड़े रफ़्तार के साथ रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह सात बजे वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने घोड़ों की दोबारा से फिटनेस जांच की। साढ़े आठ बजे से शो जंपिंग की शुरुआत हुई। जंपिंग में 4030 मीटर के लक्ष्य को दस से भी ज्यादा बड़ी बाधाओं के बीच बिना किसी पेनाल्टी के पार करना था। 7 मिनट 45 सेकेंड इसके लिए आइडियल समय था। यानी राइडर्स को अपने घोड़ों को कम से कम 520 मीटर प्रति मिनट के हिसाब से दौड़ाना था। 20 घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ शो जंपिंग में भाग लेना शुरू किया तो सब रोमांचित हो उठे। एशियन खेलों के लिए पॉइंट्स पाने के लिए राइडर्स ने घोड़ों के साथ जी जान लगा दी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को ड्रेसाज और शनिवार को क्रॉस कंट्री और रविवार को हुई शो जंपिंग में मिले प्वॉइंट्स के आधार पर मेजर अर्पित राठी नंबर वन पर रहे। इन्होंने बिना किसी पेनाल्टी के फिनिश लाइन पार की। इससे पहले शनिवार को क्रॉस कंट्री में 29 राइडर्स में से 16 ने बिना किसी पेनाल्टी के तय समय में फिनिश लाइन पार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन खेलों में जाने के लिए हो रहे ट्रायल
अगले साल जकार्ता में होने वाले एशियन खेलों की तैयारियां चल रही हैं। एफआईए (फेडरेशन इक्वेसटर इंटरनेशनल) के निर्देशन में पांचवां ट्रायल आरवीसी में पूरा हुआ। इंवेटिंग कॉम्प्टीशन में तीन श्रेणियों के आधार पर प्वाइंट दिए गए। जिन राइडर्स ने घोड़ों के साथ न्यूनतम पेनाल्टी और तय समय में फिनिश लाइन पार की, वे चार अव्वल रहे। शुक्रवार को ड्रेसाज हुआ था। ड्रेसाज एरिना में सात मिनट में 21 तरह के मूवमेंट पूरे करने होते हैं। शनिवार को 29 जंपिंग बाधाओं को पार कर 20 राइडर्स तय समय में फिनिश लाइन पार कर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed