{"_id":"66ef2fb64253663c0d0e3e94","slug":"preetis-pain-spilled-out-in-front-of-jayanteveryone-gives-flowers-but-no-one-gives-financial-help-meerut-news-c-29-1-mng1001-130427-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जयंत के सामने छलका प्रीति का दर्द...फूल सब देते हैं आर्थिक मदद कोई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जयंत के सामने छलका प्रीति का दर्द...फूल सब देते हैं आर्थिक मदद कोई नहीं
Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह ने हाशमपुर पहुंचकर पैरालंपिक में दो पदक दिलाने वाले प्रीति पाल को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की एंबेसडर बनाया। रालोद अध्यक्ष से मिलते ही एथलीट का दर्द छलक उठा। उसने कहा कि नेता आते हैं, फूल माला पहनाते हैं, लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं करता। आपके घर आने से बहुत अच्छा लगा है। राज्यमंत्री ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
शनिवार को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह एथलीट प्रीति पाल के गांव पहुंचे और उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया । इस दौरान उन्हें एनएसडीसी की एंबेसडर बनाए जाने का पत्र भी दिया गया। एथलीट ने जयंत सिंह के सामने अपना दुख व्यक्त किया और कहा कि मंत्री व नेता आते है और सम्मानित कर लौट जाते हैं, लेकिन आगे बढ़ने के लिए कोई आर्थिक मदद नही कर रहा है। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि हम बेटी और उसके परिवार के साथ है। आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को गांव की कुछ समस्याओं से अवगत भी कराया।