फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   predesh ke yuva rahe taiyaar

प्रदेश के युवा तैयार रहें, जल्द खुलेंगी भर्तियां  

Sun, 07 Jan 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
predesh ke yuva rahe taiyaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में आयोजित जनसभा में युवाओं से तैयार रहने का आह्वान किया। 
विज्ञापन

कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश पुलिस में 1.50 लाख भर्तियां निकलने वाली हैं, इसकी तैयारी शुरू कर दें। भर्ती में कोई जाति, मजहब या क्षेत्रवाद नहीं होगा। बल्कि जो योग्य होगा, वह भर्ती होगा। साथ ही 1.38 लाख शिक्षकों की भी भर्तियां शीघ्र होंगी। प्रदेश में शीघ्र ही चार लाख रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है, इसलिए युवा तैयार रहें।

प्रदेश में एकसमान आपूर्ति
सीएम ने कहा कि हमारे लिए प्रदेश के सभी जिले वीआईपी हैं और सभी जगह हम एकसमान बिजली दे रहे हैं। बोले कि हम किसी जिले या क्षेत्र को वीआईपी मानकर विद्युत आपूर्ति नहीं कर रहे हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक समान आपूर्ति हो रही है। जनपद मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। जहां पर लाइन लोस कम होगा वहां की विद्युत आपूर्ति को बढ़ाते रहेंगे।
विज्ञापन


सपा-बसपा ने नहीं दिया ध्यान
सीएम ने कहा कि नलकूप कनेक्शन के लिए ऐसे क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिए गए थे, जो डार्क जोन में हैं। सपा और बसपा खुद डार्क जोन के प्रतीक रहे और उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। ऐसे क्षेत्र के किसानों को डीजल पंप के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है, जो बहुत महंगी है। हमने इस तरफ ध्यान दिया और आदेश दिया कि डार्क जोन से हम निपटेंगे। लेकिन सभी किसानों को ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में होगा 2.50 लाख करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में इन्वेस्टर समिट फरवरी में हो रही है। जिसमें 2.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस निवेश के माध्यम से 15 लाख लोगों को जहां नौकरी मिलेगी, वहीं इतने ही लोगों को रोजगार मिलेगा।

ये प्रधान हुए सम्मानित
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें जानीखुर्द ब्लॉक के ग्राम अघेड़ा की प्रधान मंजू सिवाच, दौराला ब्लॉक के ग्राम अख्त्यारपुर के प्रधान यजदीप, मवाना ब्लॉक की भैंसा ग्राम प्रधान उमेश, मेरठ ब्लॉक के ग्राम फफूंडा के प्रधान ललित और खरखौदा ब्लॉक के ग्राम खंदावली धनौटा के प्रधान आशीष कुमार रहे। भाजपा के ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े एक-एक विधायक के क्षेत्र से इन प्रधानों का चयन किया गया।


ये रहे मुख्य रूप से मौजूद
जनसभा की अध्यक्षता गन्ना विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा और संचालन जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने किया। रैली को सांसद राजेंद्र अग्रवाल,  सांसद डॉ. संजीव बालियान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी,  सांसद कुंवर भारतेंद्र,  विधायक ठा. संगीत सोम, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक जितेंद्र सतवाई, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह आदि ने संबोधित किया। मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, विजयपाल तोमर, देवेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, देवेंद्र चौधरी, अरुण वशिष्ठ, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, अनिल खेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed