फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Praying for happiness and peace during the Shantinath Vidhan.

Meerut News: शांतिनाथ विधान में सुख-शांति की कामना

Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Praying for happiness and peace during the Shantinath Vidhan.
सरधना। कस्बे के आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को क्षुल्लक श्
चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में क्षुल्लक सहज सागर महाराज के सानिध्य में आयोजन
विज्ञापन

शांतिधारा कर भगवान का किया अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के आदर्श नगर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को क्षुल्लक श्री 105 सहज सागर जी महाराज के सानिध्य में 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगल पाठ और मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री 1008 शांतिनाथ की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक विधियों में भाग लेकर भगवान का अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा करने का सौभाग्य सौरभ जैन, अरनव जैन, राजेश जैन, प्रमोद जैन, अनुज जैन को प्राप्त हुआ। वहीं, महाअर्चना की सभी मांगलिक क्रियाएं दीपक जैन दिवाकर ने विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराईं। आयोजन में पंकज जैन, सौरभ जैन, अरनव जैन, कमल कुमार जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, दीपक जैन और राजेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed