{"_id":"621a905cbaf8a11a2535a7c2","slug":"praveen-accused-of-firing-in-sakouti-mill-was-not-found-city-news-mrt578482552","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकौती मिल में फायरिंग का आरोपी प्रवीण नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकौती मिल में फायरिंग का आरोपी प्रवीण नहीं मिला
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। सकौती स्थित आईपीएल चीनी मिल में केन मैनेजर की हत्या करने के इरादे से परचेज मैनेजर पर गोलियां बरसाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने नामजद दादरी ग्राम प्रधान प्रवीण मोतला की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। चौकीदार को हटाने को लेकर आरोपी का केन मैनेजर से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने हमला किया है।
आईपीएल चीनी मिल के केन मैनेजर यतेंद्र पंवार का कुछ दिन पहले एक चौकीदार को हटाने को लेकर दादरी गांव के प्रधान प्रवीण मोतला से विवाद हो गया था। शुक्रवार को प्रवीण मोतला अपने साथ दो बदमाशों को लेकर चीनी मिल पहुंचा और रेकी के बाद गन्ना कार्यालय में बैठे अधिकारियों पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। हालांकि, घटना से दो मिनट पहले ही केन मैनेजर कार्यालय से बाहर चले गए थे। वहीं, चीफ इंजीनियर और परचेज मैनेजर सुमेर सिंह भी फायरिंग में बाल-बाल बच गए। केन मैनेजर यतेंद्र पंवार की तहरीर पर पुलिस ने प्रवीण और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शनिवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर प्रधान की तलाश में दबिश दी। लेकिन, आरोपी घर पर नहीं मिला। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। रिश्तेदारी में भी प्रधान के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, दूसरे दिन भी सकौती चीनी मिल में गोली कांड पर चर्चा होती रही। इसके साथ ही मिल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिल में भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। चौकीदारों से भी जानकारी ली जाएगी कि उनके क्या सुरक्षा मद्देनजर इंतजाम हैं।