{"_id":"5b3e73924f1c1bc0248b4aae","slug":"pratham-open-merit-me-aaj-bhi-le-pravesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम ओपन मेरिट में आज भी लें प्रवेश, दूसरी लिस्ट कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम ओपन मेरिट में आज भी लें प्रवेश, दूसरी लिस्ट कल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई कॉलेजों की प्रथम ओपन मेरिट लिस्ट देरी से लगने के कारण चौधरी चरण सिंह विवि ने प्रवेश की अंतिम तिथि छह जुलाई कर दी है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं ओपन मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी बृहस्पतिवार को प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे शुक्रवार को प्रवेश ले सकते हैं। दूसरी ओपन मेरिट लिस्ट नौ जुलाई को जारी होगी। दूसरी ओपन मेरिट में किसी भी दो कॉलेज के नाम भरे जा सकते हैं।
स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं चतुर्थ मेरिट यानी द्वितीय ओपन मेरिट के लिए www.ccsuweb.in पोर्टल पर 7 व 8 जुलाई को जाकर अपने लॉगइन से चेक इन फॉर सेकेंड ओपन मेरिट क्लिक करेंगे। अपने आवेदन पत्र में चयनित कालेज के किसी भी दो पाठ्यक्रम को भर सकेंगे। छात्रों की सहायता के लिए उस कॉलेज-पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की संख्या आरक्षित स्थान के सामने प्रदर्शित होगी। रिक्त सीटों का आकलन कर अभ्यर्थी अपने विकल्पों का चयन करें व ऑफर लेटर डाउनलोड करें। इसके बारे में किसी को जानकारी न दें, क्योंकि इसमें गोपनीय कोड है। इसका कोई दूसरा छात्र दुरुपयोग कर सकता है। इस ऑफर लेटर को जिस कॉलेज में मेरिट में स्थान हो वहां जमा कराएं। छात्रों के प्रवेश 10 व 11 जुलाई को होंगे।
पीजी की दूसरी मेरिट नौ जुलाई को
परास्नातक पारम्पारिक पाठ्यक्रमों की द्वितीय मेरिट 9 जुलाई को जारी होगी। इसके प्रवेश 9 से 12 जुलाई तक होंगे। 13 व 14 जुलाई को पंजीकृत अभ्यर्थी जिनका प्रथम वरीयता के कॉलेज में प्रवेश नहीं हुआ, अपने-अपने लॉगिन पर जाकर चयनित विकल्पों में उपलब्ध रिक्त स्थानों का आकलन करेंगे। पूर्व में आवेदन किए गए किन्हीं दो कॉलेज जिनके लिए वे अर्ह हैं, का चयन कर अलग-अलग ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। ऑफर लेटर पर यूनीक गोपनीय कोड होगा। 16 को इसकी मेरिट लिस्ट लगेगी। इसके एडमिशन 17 व 18 जुलाई को होंगे।