फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prakhyat Singh won two gold medals at the Meerut Championship

Meerut News: प्रख्यात सिंह ने मेरठ चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Prakhyat Singh won two gold medals at the Meerut Championship
स्प्रिंग डेल्स के छात्र प्रख्यात सिंह द्वारा स्केटिंग में दो स्वर्ण जीते। (स्त्रोत संस्थान) मवा
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) के छात्र प्रख्यात सिंह ने अपनी खेल प्रतिभा से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित मेरठ जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 के जिला ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। प्रख्यात ने अंडर-8 क्वाडस वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस दोहरी सफलता के आधार पर उनका चयन आगामी राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंध निदेशक मनोज रस्तोगी और मीनू रस्तोगी ने प्रख्यात को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानाचार्या बबिता ढाका ने छात्र का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रख्यात की यह सफलता पूरे स्प्रिंग डेल्स परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर मेहनत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed