फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Guru Gobind Singh's 359th Prakash Parv celebrated with great pomp

Meerut News: गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

Sun, 04 Jan 2026 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's 359th Prakash Parv celebrated with great pomp
रामपुर गोरिया का गुरुद्वारा की फोटो
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली, अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रामपुर घोरिया में श्री गुरुद्वारा साहिब में तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का रविवार को समापन हो गया। समापन से पूर्व प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा।
अखंड पाठ साहिब के समापन पर भाकियू अंबावता व सपा प्रदेश सचिव मोनू पवार ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और गुरु गोविंद सिंह महाराज के देश और धर्म के उत्थान में दिए गए जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा ग्रंथी ज्ञानी कुंवरपाल सिंह ने कहा हम सिख धर्म के दशम गुरु सच्चे पातशाह गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ हर वर्ष की भांति मना रहे हैं। ऐसे ही क्षेत्र में जगह जगह हर्षोल्लास के साथ गुरु पर्व मनाया जा रहा है और बाहर से आए साध संगत ने हस्तलिखित बीड़ साहब के दर्शन किए और दर्शन कर साध संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सरदार सुल्तान सिंह दिलबाग सिंह ने कहा कि गुरु कहते हैं क्या बात करूं गुरु गोविंद सिंह की फरिश्ते बात करते हैं उनके कार्य की। वह सरबंसदानी मां गुर्जरकौर का जाया है। गुरु साहिब हिमाचल में यमुना किनारे कवि दरबार लगाया करते थे। यहां आज भी गुरुद्वारा कवि दरबार है। तीन दिन से लगातार चल रहे अखंड पाठ साहब का भोग पड़ा और इसके बाद लंगर का प्रसाद ग्रहण कर कीर्तन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मोनू पंवार, महिपाल सिंह, सेवा सिंह, अमरपाल सिंह गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, जितेंद्र गुर्जर बलवान पंवार, हरमीत सिंह, राजकुमार आदि रहे।

रामपुर गोरिया का गुरुद्वारा की फोटो

रामपुर गोरिया का गुरुद्वारा की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed