{"_id":"5fae81449bc93972cd160edf","slug":"pradhan-shahid-chaudhary-of-jalalpur-is-giving-the-message-of-hindu-muslim-unity-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहे जलालपुर के प्रधान, कई बार सम्मानित हो चुके शहीद चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश दे रहे जलालपुर के प्रधान, कई बार सम्मानित हो चुके शहीद चौधरी
Fri, 13 Nov 2020 06:26 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
गांव में सफाई करते प्रधान व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू हो या मुसलमान सब मिल जुलकर रहे और आपसी सौहार्द कायम रखें। यह संदेश बड़ौत ब्लाक के जलालपुर गांव के ग्राम प्रधान शहीद चौधरी ने दिया।
विज्ञापन
बागपत में बड़ौत से पांच किलोमीटर दूर जलालपुर गांव है। इसकी कुल आबादी 4000 है। गांव में शिव व रविदास मंदिर है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान शहीद चौधरी ने हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ पहले गांव के हिंदु मौहल्लों में पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। प्रधान ने गलियों से खुद कूड़ा उठाने का काम किया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ दोनों मंदिरों में स्वयं झाडू़ लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधान शहीद चौधरी का कहना है कि हम सभी को हर त्योहार एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
ये बोले ग्रामीण
ग्रामीण दीपक, सौरभ, धर्मवीर आदि का कहना है कि हर वर्ष प्रधान हिंदू धर्मों में शरीक होते हैं और गांव में विकास कार्यों पर ध्यान देते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: पांच घंटे चली कार्रवाई, नहीं थमी जेसीबी की रफ्तार, ध्वस्त हुए 27 कमरें, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
हो चुके हैं सम्मानित
बीडीओ राहुल वर्मा का कहना था कि प्रधान शहीद चौधरी गांव में आपसी भाईचारा रखने के साथ-साथ विकास कार्यों पर ध्यान देते आ रहे हैं, उन्हें कई बार जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि अन्य ग्राम प्रधानों को भी प्रधान जलालपुर से सीख लेकर आपसी भाईचारा बनाना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/