प्रदीप आत्रेय हत्याकांड: बागपत पुलिस के लिए चुनौती बना बंटी, कई ठिकानों पर दबिश, नतीजा शून्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बड़ौत में सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे की लूट के बाद हत्या के मामले में शामली के बंटी की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस टीम ने शामली के अलावा जिले में कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन संदिग्ध पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
मूल रूप से ककड़ीपुर गांव निवासी और बड़ौत की बिनौली रोड पर आत्रे सीमेंट एजेंसी संचालक प्रदीप आत्रे की 82 हजार रुपये लूटकर बदमाशों ने हत्या की थी। पुलिस ने 24 अक्तूबर को खुलासा कर शबगा गांव के कमल पंवार को जेल भेजा।
पुलिस का दावा है कि कमल से पूछताछ के बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि वारदात में दूसरा बदमाश शामली की रेल पार बस्ती का बंटी शामिल रहा है। सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने कहा बंटी की गिरफ्तारी के लिए शामली टीम भेजी है। जल्द ही गिरफ्तार होगी।
क्या है मामला
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे नौ अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे आत्रेय ट्रेडर्स पर बैठे थे। इस बीच बदमाश पहुंचे और लूटपाट करने लगे। 82 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो भागते बदमाशों ने गोली मार दी। इससे व्यापारी गंभीर घायल हो गया।
11 अक्तूबर की देर रात मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 12 अक्तूबर को उनका अंतिम संस्कार किया। 24 अक्तूबर को पुलिस ने खुलासा कर कमल पंवार को जेल भेजा, लेकिन दूसरे आरोपी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लग सकी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/