{"_id":"69a6ef193f62288b1e074bd0","slug":"power-supply-was-disrupted-for-three-hours-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111767-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर से आ रही हाई टेंशन लाइन में फॉल्ट आने से लगभग तीन घंटे आधे नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। फॉल्ट ठीक होने के बाद ही शाम 5:00 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।
नगर में आधा क्षेत्र को हस्तिनापुर सड़क नहर पुल के पास स्थित बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती है। यहां की लाइन हस्तिनापुर से आ रही हाई टेंशन लाइन से जुड़ी है। इस लाइन में रास्ते में पेड़ आदि होने के कारण आए दिन लाइन में ब्रेक डाउन के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। मंगलवार को अचानक दोपहर 2:00 बजे के आसपास हस्तिनापुर मार्ग स्थित बिजलीघर से होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो शाम 5:00 बजे ही सुचारू हो सकी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र का कहना है कि हस्तिनापुर से आ रही हाई टेंशन लाइन में ब्रेक डाउन आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट को तलाशने में समय लगा। फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।