फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power supply disrupted due to repair work and faults

Meerut News: मरम्मत कार्यों और फाल्ट के चलते बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to repair work and faults
घंटाघर समेत कई क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित
विज्ञापन

मेरठ। विद्युत लाइनों की मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते रविवार को शहर के घंटाघर समेत कई इलाकों में दिनभर गुल रही। इसका असर व्यापार पर भी हुआ। पेजयल आपूर्ति भी बाधित रही। लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई।

शहर के सदर उपकेंद्र क्षेत्र के दालमंडी, सदर बाजार, धर्मपुरी, सदर थाना क्षेत्र में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक का शटडाउन लिया था, लेकिन बिजली आपूर्ति शाम चार बजे के बाद ही चालू हुई। इसके चलते बाजारों में बत्ती गुल होने से सर्राफा एवं अन्य व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के पीडब्लूडी कालोनी, पांडव नगर, सर्वोदय कालोनी, संजय नगर, डीएम कंपाउंड, विवि उपकेंद्र क्षेत्र के फ्लोर मिल, सरस, मिमहंस, महर्षि, नवजीवन अस्पताल इलाकों के साथ ही सद्भावना पार्क, सेंट लुक्स के नंगलाबट्टू में भी बिजली आपूर्ति तीन घंटे से लेकर पांच घंटे तक गुल रही। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि घंटाघर इलाके में लगातार बिजली की कटौती की जा रही है। रोजाना सुबह से शाम तक बिजली के साथ लोगों को पानी संकट का भी सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह 9:55 बजे गुल हुई बिजली दोपहर बाद 1:42 बजे आई, लेकिन 2:05 बजे फिर गुल हो गई। ग्यारह मिनट बाद फिर 2:16 बजे बिजली गुल हो गई, जो शाम करीब 3:18 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed