फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Power Outage Lasts 36 Hours in Sainik Vihar B-Block Due to a Fault

Meerut News: सैनिक विहार बी ब्लॉक में फाल्ट से 36 घंटे गायब रही बिजली

Fri, 10 Apr 2026 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Power Outage Lasts 36 Hours in Sainik Vihar B-Block Due to a Fault
मेरठ। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में बिजली संकट गहरा गया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र के सैनिक विहार बी ब्लॉक में लगभग 25 घरों में करीब 36 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। सात अप्रैल की रात 11 बजे खंभे से तार टूटने के कारण यह समस्या आई।
विज्ञापन


हड़ताल के चलते कोई भी सरकारी कर्मचारी टूटा तार जोड़ने नहीं आया। कॉलोनी के निवासियों ने बताया कि उन्होंने रात में ही बिजलीघर पर सूचना दी थी। इसके बाद भी कोई कर्मचारी खराबी ठीक करने नहीं पहुंचा। 09 अप्रैल को कॉलोनी के लोगों ने अपने खर्च पर निजी कर्मचारी बुलाए। तब जाकर टूटा तार ठीक हुआ और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान गली के लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। विद्युत अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

सैनिक विहार निवासी विजय मान, मोहित बक्शी, भाजपा नेता सतीश प्रजापति, विनीता अजेंद्र और शीलवर्धन ने शिकायत की। उन्होंने शुक्रवार को हेल्पलाइन नंबर 1912 और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से लिखित शिकायत की जाएगी। शहर के अन्य हिस्सों में भी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ठेकेदारों को निजी कर्मचारियों से काम कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed