शताब्दी नगर से मोदीपुरम फ्लाईओवर तक शिफ्ट होंगी बिजली लाइनें, इस एलाइनमेंट में ये स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआरटीसी ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार शाम इस बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने का टेंडर अपलोड कर दिया है। 28 अक्तूबर से इस टेंडर के लिए बोली लगनी शुरू हो जाएगी। वहीं, मंगलवार से टेंडर का डाक्यूमेंट अपलोड किया जा सकेगा।
इस टेंडर की सिक्योरिटी राशि करीब 34 लाख रुपये रखी गई है। चार नवंबर तक बिड के लिए अंतिम बोली लगाई जा सकेगी। बता दें कि शनिवार को टेलीकॉम के तार शिफ्ट करने का टेंडर निकाला गया था। इसमें गांधी बाग से लेकर मोदीपुरम तक टेलीकॉम तार को शिफ्ट किया जाना है।
64 से 75 किलोमीटर तक हिस्सा
82 किलोमीटर के कुल रैपिड रेल एलाइनमेंट में 64.500 किलोमीटर से 75.700 किलोमीटर तक इस कार्य को किया जाना है। शताब्दी नगर से मोदीपुरम फ्लाईओवर तक किए जाने वाले इस कार्य में 33 केवी, 11केवी, एलटी लाइन, ट्रांसफॉर्मर आदि को शिफ्ट किया जाना है। इस कार्य को दिसंबर-जनवरी 2020 में शुरू किया जाना प्रस्तावित है। रैपिड रेल के इस एलाइनमेंट मेें कुछ स्टेशन एलीवेटेड और अंडरग्राउंड हैं।
इस एलाइनमेंट में ये स्टेशन
शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम