{"_id":"5d7175f78ebc3e93c02af420","slug":"power-failes-due-to-fault-in-transformer-kithor-news-mrt441825886","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आपूर्ति ठप, बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आपूर्ति ठप, बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। शाहजहांपुर में मेन रोड स्थित चामुंडा देवी मंदिर के समीप 400 केवी का ट्रांसफार्मर बीती मंगलवार रात फुंक जाने से 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जिसके चलते लोग गर्मी से बेहाल हैं।
कस्बा शाहजहांपुर में मंगलवार रात चामुंडा देवी मंदिर के समीप रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। जिस पर दर्जनों लोग चेयरपर्सन पति तबारकउल्ला के साथ बिजलीघर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की। इसके बाद बुधवार शाम नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिससे रात करीब 2.30 बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि यह ट्रांसफार्मर आधा घंटे बाद फुंक गया। जिससे लोगों में रोष फैल गया और वे सड़क पर उतर आए। जानकारी पाकर चेयरपर्सन पति तबारकउल्ला अपने कुछ साथियों को लेकर आए और जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। विद्युतकर्मियों का कहना है कि बुधवार को बदला गया ट्रांसफार्मर रिपेयर के बाद लगाया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी।