फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power failed for 24 hours

24 घंटे ठप रही एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति

Mon, 19 Aug 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
power failed for 24 hours
24 घंटे ठप रही एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव कुन्हेड़ा विद्युत उपकेंद्र के फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा से खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव फीडर से जुड़े हुए हैं। जिनमें राठौड़ा खुर्द, लतीफपुर, तारापुर, सराय खादर, फतेहपुर प्रेम, फाजलपुर, शहजादपुर, मानपुर तालम नगर, सहित दर्जनों गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार सुबह से ही इन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप्प है। जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर पशुओं के लिए चारा, पानी की दिक्कत आई। ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र पर भी संपर्क किया गया। जहां से वाजिब जवाब नहीं मिल सका। लोगों की माने तो उन्होंने जेई सहित अन्य अधिकारियों के मोबाइल नंबर मिलाने की कोशिश की पर वह बंद मिले। विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद एसएचओ ने बताया कि विद्युत केंद्र आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट न होने के कारण आपूर्ति ठप पड़ी है। हालांकि देरशाम आपूर्ति चालू हो सकी। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed