फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Potholes galore in the city... roads dug up for drainage work; Municipal Corporation busy with patchwork repairs.

Meerut News: शहर में गड्ढे बहुत... पानी निकासी के खोदी सड़क, पैचवर्क कराने में जुटा निगम

Tue, 14 Jul 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Potholes galore in the city... roads dug up for drainage work; Municipal Corporation busy with patchwork repairs.
सदर क्षेत्र के बोम्बे बाजार की और जाने वाले रास्ते पर बारिश के बाद सड़क के बीचो बीच हुआ गहरा गड
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। महानगर में गड्ढे बहुत हैं, निर्माणाधीन सड़कों का बुरा हाल है। प्रमुख आठ सड़कों से निकलना मानों दुश्वार हो गया है। बारिश के पानी की निकासी न होने के चलते कई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दुकानों में पानी भरने पर सोमवार को लोगों ने कई सड़क खोद दी। इसकी जानकारी लगने के बाद भी नगर निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि सड़क खोदने वालों पर कार्रवाई करेंगे। पानी निकासी न हुई तो उनको शिकायत करनी चाहिए थी। शास्त्रीनगर रंगोली मंडप के पास, वेस्टर्न कचहरी रोड, कमिश्नर आवास चौराहे से सर्किट हाउस, शारदा रोड, दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने भूमिया पुल तक समेत आठ मार्ग पर सड़क-नाला निर्माण कार्य चल रहा। छतरी पीर से भूमिया पुल मार्ग तक, देवलोक कॉलोनी के पास और जाकिर कॉलोनी सहित कई जगह गड्ढे हो रहे हैं। सूरजकुंड पार्क के पास, बेगमपुल, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ कॉलेज के पास बारिश के चलते बहुत गड्ढे हैं। इसके अलावा शहर में कई सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। नगर निगम ने अभियान चलाकर गड्ढे भरने के साथ-साथ सड़क में पैचवर्क का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने निगम अफसरों को बुलाया
पानी की निकासी और शहर की सड़कों पर गड्ढे होने की शिकायत पर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने नगर आयुक्त और निगम के अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई। बारिश में शहर में पानी क्यों भर रहा है और उसका समाधान क्या है। इसके बारे में योजना बनाकर निगम काम करे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसके बाद ही नगर निगम द्वारा गड्ढे भरने का कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में पानी भरने पर खोद दी सड़क
वार्ड-68 जली कोठी में नगर निगम ने दो महीने पहले सड़क बनाई थी। पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया। बारिश में दुकानों में पानी भर गया। शिकायत करने के बावजूद भी निगम के अफसरों ने सुनवाई नहीं की। इस पर सोमवार को स्थानीय लोगों ने सीसी की सड़क खोदना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद निगम की टीम पहुंची। लोगों को समझाया कि पानी की निकासी का इंतजाम जल्द करेंगे। ऐसा ही मामला लिसाड़ी गेट में हुआ। वहां पर तीन महीने पहले सड़क बनी थी, नाली न बनने के चलते पानी की निकासी नहीं हुई। तीन दिन पहले स्थानीय लोगों ने खुद ही सड़क तोड़कर पानी निकाला।

गड्ढे भरने में जुटा निगम
बारिश के चलते सड़कों पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में गड्ढे होने से लोगों को परेशानी होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर कमिश्नर, डीएम ने संज्ञान लिया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि सड़क के गड्ढे भरने का अभियान सोमवार को चलाया गया है। बच्चा पार्क, शास्त्रीनगर, सूरजकुंड और देवलोक कॉलोनी के पास गड्ढों को भरा गया है। गड्ढे भरने और सड़क पर पेचवर्क का कार्य करने के लिए निर्माण विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed