{"_id":"64bad0b109df91b43e0abf66","slug":"postmortem-of-elephant-done-many-wounds-found-on-the-body-na-news-c-27-1-smrt1007-7458-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाथी का पोस्टमार्टम किया, शरीर पर मिले कई घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाथी का पोस्टमार्टम किया, शरीर पर मिले कई घाव
विज्ञापन
बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर वन रेंज की ढकरिया बीट में बृहस्पतिवार को मिले हाथी के शव का आज पशु चिकित्सीय दल ने वनाधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया।
बढ़ापुर वन रेंज की ढकरिया बीट के कक्ष संख्या तीन के जंगल में बृहस्पतिवार को हाथी का शव पड़ा मिला था। मृत हाथी के शरीर पर कई गंभीर घाव दिख रहे थे। वन विभाग का मानना था कि हाथी की मौत बाघ और हाथी के बीच संघर्ष में हुई है और बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल होकर ही हाथी ने दम तोड़ा है। मृत हाथी की अनुमानित आयु तीन या चार साल के मध्य बताई जा रही है।
भागूवाला क्षेत्र में एक जंगली हाथी के धान के खेत की दलदल में फंसे होने पर रेस्क्यू कराकर हाथी को दलदल से निकालने के प्रयासों में लगे वनाधिकारियों के यहां नहीं पहुंच पाने के कारण बृहस्पतिवार को हाथी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शुक्रवार को वन विभाग के एसडीओ राजीव कुमार, बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में पशु चिकित्सक डाॅ. कौशल किशोर, डाॅ. एसपी सिंह व डाॅ. अंकित चौधरी ने हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
उधर, बढ़ापुर वन रेंज में हाथी की मौत की 10 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। 10 जून को बढ़ापुर रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में करीब 12 वर्षीय एक नर हाथी का शव पड़ा मिला था, जिसकी मौत बीमारी से होना मानी गई थी।